#विश्वनाथ असम प्रशासनिक सेवा की 1999 बैच की अधिकारी करबी सैकिया करण ने विश्वनाथ जिले की जिला आयुक्त के रूप में औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। विश्वनाथ में योगदान देने से पहले वे दरंग जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। असम सिविल सेवा के 2004 बैच के अधिकारी लक्ष्मीनंदन सहारिया के बोंगाईगांव जिले में स्थानांतरण के बाद करबी सैकिया करण ने आज जिला आयुक्त का पदभार संभाला।