Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

19 साल की उम्र में बनीं दुनिया की सबसे युवा महिला CA, नंदिनी अग्रवाल ने रचा इतिहास नंदिनी अग्रवाल ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर एक ऐसा मुकाम हासिल किया, जिसने उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। मध्य प्रदेश के मुरैना की रहने वाली नंदिनी ने महज 13 वर्ष की उम्र में 10वीं और 15 वर्ष की उम्र में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय दिया। स्कूल के दौरान एक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक से प्रेरित होकर उन्होंने दुनिया की सबसे युवा चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का लक्ष्य तय किया। 16 वर्ष की उम्र में आर्टिकलशिप के दौरान कई कंपनियों ने कम उम्र का हवाला देकर उन्हें अवसर देने से इनकार कर दिया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। वर्ष 2021 में मात्र 19 वर्ष और 330 दिन की आयु में नंदिनी ने CA फाइनल परीक्षा में 800 में से 614 अंक (76.75 प्रतिशत) प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। इस उपलब्धि के साथ Guinness World Records ने उन्हें दुनिया की सबसे युवा महिला चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में मान्यता दी। इस सफलता में उनके भाई सचिन अग्रवाल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया। नंदिनी कई प्रतिष्ठित जैसी संस्थाओं के साथ कार्य कर चुकी हैं। नंदिनी अग्रवाल की यह सफलता देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है, जो यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। #apnagiridihnews #GiridihNews #JharkhandNews #CA

Giridih, Giridih | Jun 25, 2026