कोतवाली खलीलाबाद में गूंजे वैदिक मंत्र, एसपी संदीप कुमार मीना ने कराई श्री पिपलेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा
#संतकबीरनगर : कोतवाली खलीलाबाद परिसर में श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर की हुई स्थापना। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से भगवान श्री पिपलेश्वर महादेव सहित अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा की।
🕉️ हवन-पूजन के बाद एसपी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और पुलिस विभाग के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि मंदिर पुलिसकर्मियों के लिए मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बनेगा।
👮 कार्यक्रम में सीओ खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव, पुलिसकर्मी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
#SantKabirNagar #Khalilabad #UPPolice #Mahadev #BreakingNews