
#रामनगर के #छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज कंडारी सहित #चार पूर्व अध्यक्षों ने किया रक्तदान।
#सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए सुनीता रावत ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में काशीपुर के ग्राम #गंगापुर गोसाईं स्थित #प्रधानमंत्री आवास सोसाइटी में एक दिवसीय रक्तदान एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
#इस शिविर में 'दया फाउंडेशन' का विशेष सहयोग रहा।
शिविर में समाज सेवा का उत्साह देखने को मिला, जहाँ कुल 27 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।
#इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा नैनीताल के जिलाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट ने अपनी दीदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान किया।
#रक्तदान करने वालों में रामनगर डिग्री कॉलेज के वर्तमान अध्यक्ष नीरज कंडारी और रामनगर कॉलेज के पूर्व चार अध्यक्ष भी शामिल रहे। इनके साथ ही निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 80 से अधिक क्षेत्रीय नागरिकों ने अनुभवी चिकित्सकों से स्वास्थ्य जांच कराई और निशुल्क दवाइयां प्राप्त कीं।
#इस सेवा कार्य में नव्या हॉस्पिटल के योग्य डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का परीक्षण किया, वहीं कृष्णा ब्लड बैंक ने रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी कुशलतापूर्वक निभाई।
#दया फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल जी द्वारा जीवन सिंह गैड़ा, केसर सिंह रावत, खड़क सिंह रावत, प्रदीप चौधरी, हेमा रावत, शौर्य अग्रवाल आदि लोगों का सहयोग के आभार व्यक्त किया।
#uttarakhand #Ramnagar #nainital