रसड़ा थाना समाधान दिवस: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस के तहत रसड़ा थाना में कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह और राजस्व अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष समाधान के निर्देश दिए गए। जिलेभर में कुल 90 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें 13 का मौके पर निस्तारण हुआ।
#थाना_समाधान_दिवस #रसड़ा_थाना #बलिया
#जनसुनवाई #पुलिस_प्रशासन #ओमवीर_सिंह #योगेंद्र_बहादुर_सिंह #राजस्व_विभाग #BalliaNews
#Rasra #UPPolice #LiberalMediaBallia