
सुपर 5000 योजना से मेधावी छात्रा को मिला प्रोत्साहन
श्रमिक परिवार की बेटी राशि गुप्ता को 25 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत
कलेक्टर श्री वर्मा ने प्रदान किया स्वीकृति पत्र
शिवपुरी- कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने आज श्रमिक परिवार की एक मेधावी छात्रा को प्रोत्साहित करते हुए 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि का स्वीकृति पत्र प्रदान किया। छात्रा ने भी कलेक्टर श्री वर्मा का आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश शासन के श्रम विभाग अंतर्गत संचालित मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सुपर 5000 योजना के माध्यम से श्रमिक परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले की मेधावी छात्रा सुश्री राशि गुप्ता को योजना के अंतर्गत 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है राशि गुप्ता ने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उनकी माता श्रीमती रामा गुप्ता मंडल में पंजीकृत निर्माण श्रमिक हैं। निर्धारित पात्रता के आधार पर छात्रा को सुपर 5000 योजना का लाभ स्वीकृत किया गया।