किन्नौर में बड़ा हादसा टला, ब्रेक प्रेशर डाउन होने से HRTC बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकला
किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में सुबह एक HRTC बस बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार बस रिकांगपिओ की ओर जा रही थी। इसी दौरान पोस्पा के पास एक मोड़ पर बस के ब्रेक का प्रेशर डाउन हो गया, जिससे चालक के सामने अचानक मुश्किल स्थिति पैदा हो गई।
ब्रेक प्रेशर डाउन होने के बाद मोड़ पर बस का अगला टायर सड़क से बाहर निकल गया। हालांकि, चालक ने सूझबूझ और नियंत्रण का परिचय देते हुए बस को संभाल लिया और उसे डंगे पर रोक दिया।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 10 यात्री सवार थे। चालक की सतर्कता और समय रहते बस को नियंत्रित करने के कारण बड़ा हादसा टल गया और यात्रियों की जान बच गई।
घटना के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि बस सड़क से नीचे नहीं गिरी, अन्यथा पहाड़ी क्षेत्र में बड़ा हादसा हो सकता था।
#HRTC #Kinnaur #HimachalPradesh #RoadAccident #RoadSafety
Kullu, Kullu | Sep 10, 2026