Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

हेरोइन बरामदगी मामले में सप्लायर वांछित आरोपी काबू... सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए थाना रोड़ी पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में वांछित सप्लायर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गांव सुरतिया क्षेत्र से काबू कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना रोड़ी प्रभारी ने बताया कि 1 जनवरी 2026 को सीआईए सिरसा की एक टीम ने नहर पुल रोड़ी क्षेत्र में विशेष कार्रवाई करते हुए एक कार में सवार तीन युवकों को 45 ग्राम 33 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। इस मामले में थाना रोड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच थाना रोड़ी पुलिस को सौंपी गई थी। जांच के दौरान गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद हेरोइन गांव सुरतिया निवासी दिलवारा सिंह पुत्र शेर सिंह से खरीदकर लाई गई थी। आरोपियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने दिलवारा सिंह को मामले में नामजद करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी। थाना रोड़ी पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दिलवारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशा तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा तथा जिले में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा । #viral #takkartoday #BreakingNews #sirsa

Sirsa, Sirsa | Jun 4, 2026

MORE NEWS