गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौरी बाजार निवासी मेडिकल संचालक सह चिकित्सक राजकुमार राम को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। उनके रहस्यमय ढंग से लापता होने के बाद से ही पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।राजकुमार राम की सकुशल बरामदगी की खबर से परिजनों और शुभचिंतकों को राहत मिली है। हालांकि, पुलिस ने उन्हें कहां से और किन परिस्थितियों में बरामद किया है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
#highlight
#jharkhand