
अखिल भारतीय लोधा महासभा राजस्थान की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
बड़े हर्ष एवं गर्व के साथ सूचित किया जाता है कि गुरुपूर्णिमा महोत्सव के पावन अवसर पर दिनांक 29 जुलाई 2026 को श्री कृष्ण गुरु दुर्वासा ऋषि मंदिर लोधा समाज, जयसिंहपुरा, चाकसू (जयपुर) में अखिल भारतीय लोधा महासभा, राजस्थान की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह एवं भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर जयपुर जिले के उन प्रतिभावान समाजजनों का सम्मान किया जाएगा जिन्होंने—
- कक्षा 10वीं एवं 12वीं में 80% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
- खेल, कला, विज्ञान, संस्कृति, साहित्य एवं अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त की है।
- सरकारी सेवा में नव नियुक्ति प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया है।
अतः जयपुर जिले के ऐसे सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थी एवं समाजबंधुओं से विनम्र अनुरोध है कि वे अपना पंजीकरण नीचे दिए गए संपर्क सूत्र पर शीघ्र करवाएँ, ताकि उन्हें समारोह में सम्मानित करने की समुचित व्यवस्था की जा सके।
*आइए, अपनी प्रतिभाओं का सम्मान कर समाज के उज्ज्वल भविष्य को प्रोत्साहित करें तथा इस गौरवपूर्ण आयोजन को सफल एवं यादगार बनाएँ।*