
कांग्रेस जिलाध्यक्ष के बेटे की कर्नल की बेटी संग शादी-VIDEO:बाराती बने विधायक ढोल पर नाचे, सिरसा में कल रिसेप्शन....
हरियाणा में सिरसा कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष बेनीवाल के छोटे बेटे नीतेश बेनीवाल की शादी बुधवार रात चंडीगढ़ में रिटायर्ड कर्नल की इकलौती बेटी कोमलप्रीत के साथ हुई। ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल समेत परिवार व रिश्तेदारी के करीब 150 लोग बाराती बनकर पहुंचे।
नीतेश और कोमलप्रीत पिछले 4-5 साल से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों की मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। परिवार की सहमति के बाद 21 अक्टूबर को शादी तय हुई थी। बुधवार शाम सिरसा के गांव दड़बां कलां से बारात चंडीगढ़ रवाना हुई। वहां सेक्टर-10 स्थित माउंटेन व्यू होटल में रात करीब 9 बजे वरमाला हुई। इसके बाद रात सवा 11 बजे फेरे की रस्म शुरू हुई। गुरुवार सुबह बारात सिरसा लौटी।
अब शुक्रवार को गांव दड़बां कलां में रिसेप्शन पार्टी रखी है। जिलाध्यक्ष के अनुसार, इसमें करीब 20 हजार लोगों के भोज की व्यवस्था की गई है। राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं को निमंत्रण दिया गया है।
विधायक भरत बेनीवाल ने किया डांस, बिना दहेज की शादी
नीतेश की बारात बुधवार शाम गांव दड़बां कलां से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुई। बारात चढ़ने के दौरान ऐलनाबाद विधायक भरत सिंह बेनीवाल ने ढोल की ताल पर डांस किया। वे रिश्ते में वे नीतेश के ताऊ हैं।
बेटे की शादी की खुशी में संतोष बेनीवाल ने भी डीजे पर ठुमके लगाए। इस दौरान नोट और फूल भी उड़ाए गए। चंडीगढ़ में रात को शादी की रस्में पूरी हुईं। संतोष ने बताया कि उन्होंने शादी में कोई दहेज नहीं लिया है।
कल रिसेप्शन, 20 हजार लोगों के भोज की तैयारी
गांव दड़बां कलां में शुक्रवार को रिसेप्शन कार्यक्रम रखा गया है। संतोष बेनीवाल के अनुसार, इसमें करीब 20 हजार लोगों के भोज की व्यवस्था की गई है। शादी के कार्यक्रम के लिए गांव में पिछले 4-5 दिनों से तैयारियां चल रही हैं। करीब दो एकड़ से अधिक क्षेत्र में पंडाल लगाया गया है। इसमें दड़बां कलां और आसपास के गांवों के लोग भी शामिल होंगे।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Oct 22, 2026