शाहाबाद में नशा तस्कर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। शाहाबाद-जंधेड़ी रोड पर सोमवार को देर शाम करीब 8 बजे पुलिस ने सूचना पर एक कार को रोकने की कोशिश की, तो कंडक्टर साइड बैठे आरोपी ने पुलिस पर गोली चला दी। इस फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर 2 हवाई फायर किए गए।
हालांकि पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी मौके से भाग गया, लेकिन पुलिस ने कार चला रहे गौरव निवासी जंधेड़ी को मौके पर दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 200 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में करीब 20 लाख रुपए आंकी गई है।
#kurukshetrapolice #haryanapolice #kurukshetra #bahgwantmann #nayabsaini #nayabsainiofficial #NayabSaini #BahgwantMann #nayabsainiji