Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews
Aap
Education

सीतापुर में चोरी की घटनाओं का खुलासा: हिस्ट्रीशीटर सहित 05 चोर गिरफ्तार सीतापुर। जनपद पुलिस ने चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर सहित 05 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से नकद रुपये, सोने-चांदी के आभूषण और चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण व अवैध असलहे बरामद किए गए। रेकी कर देते थे घटनाओं को अंजाम पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर एसओजी और सिधौली पुलिस की संयुक्त टीम ने हुसैनगंज नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर इन पांचों अभियुक्तों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में दीपू जायसवाल, संदीप निषाद, कलीम, शाहिद खां और गोपाल उर्फ मकरंडी शामिल हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे पहले रेकी करते थे और फिर सूने घरों व मंदिरों को अपना निशाना बनाते थे। इन्होंने सिधौली, मछरेहटा और सकरन थाना क्षेत्रों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। बरामदगी और आपराधिक इतिहास पुलिस ने इनके पास से 13,350 रुपये नकद, 12 पायल, 05 सोने के आभूषण, दो तमंचे, कारतूस और पेंचकस, सरिया व चाबियों के गुच्छे जैसे उपकरण बरामद किए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त कलीम थाना सकरन का हिस्ट्रीशीटर (HS) है। इसके अलावा शाहिद खां और गोपाल उर्फ मकरंडी का भी लंबा आपराधिक इतिहास है, जिनके विरुद्ध पूर्व में भी चोरी व अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। #SitapurPolice #CrimeNews #Sitapur #UPPolice #LawAndOrder #BreakingNews #Justice #CriminalArrest #PublicSafety #UttarPradesh

Sitapur, Sitapur | Jul 20, 2026

MORE NEWS