भरतपुर: महिला की मौत के बाद अस्पताल के बाहर हंगामा
भरतपुर शहर के कन्नी गुर्जर चौराहा स्थित अरोड़ा हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक 55 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और बाद में उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने शव को अस्पताल के बाहर रखकर धरना दिया। सूचना पर मथुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Weir, Bharatpur | Jun 12, 2026