विशेष हरियाली कल्याण समिति ने नरेश प्रजापति को बनाया सह कोषाध्यक्ष
इंद्री (करनाल)। विशेष हरियाली कल्याण समिति ने संगठन का विस्तार करते हुए उचाना निवासी श्री नरेश प्रजापति को समिति में सह कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। समिति की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र देकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई।
समिति के अध्यक्ष शिव कुमार ने नरेश प्रजापति को नियुक्ति पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे। उनके सहयोग से समिति के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विशेष हरियाली कल्याण समिति पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, हरियाली संवर्धन और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्यरत है। समिति का उद्देश्य सामाजिक सहभागिता के माध्यम से पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाना तथा जनकल्याण के कार्यों को बढ़ावा देना है।
समिति परिवार ने नरेश प्रजापति के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी।
— शिव कुमार
अध्यक्ष, विशेष हरियाली कल्याण समिति