
हरियाणा विशेष न्यूज़
रमन सैनी के जन्मदिन पर समर्थकों का उमड़ा सैलाब, विकास कार्यों पर हुई अहम बैठक
इन्द्री। जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य एवं भाजपा नेता रमन सैनी के जन्मदिन के अवसर पर उनके कार्यालय में कार्यकर्ताओं और समर्थकों का तांता लगा रहा। समर्थकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में इन्द्री विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। रमन सैनी ने कहा कि केंद्र एवं हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार सड़क, शिक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और युवाओं के रोजगार जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि विधायक रामकुमार कश्यप के नेतृत्व में इन्द्री हल्के के सभी गांवों में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।
रमन सैनी ने जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने पहुंचे सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
#HVN24 #ramansaini Ram Kumar Kashyap - MLA Indri Haryana Vishwas News 24 Renu Bala Gupta