एक तरफ कुदरती बाढ़ और भूस्खलन की तबाही, तो दूसरी तरफ भूकंप के तेज झटकों से कांपी धरती
नेपाल पर दोहरी प्राकृतिक आपदा का भारी संकट टूट पड़ा है। भीषण बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे नेपाल में बुधवार देर शाम 5.2 तीव्रता के जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में भारी दहशत फैल गई।
शुरुआती जानकारियों के अनुसार, इस भूकंप का अधिकेंद्र कोदारी से लगभग 55 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित था। यह इलाका पहले से ही भूस्खलन के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। हालांकि, झटकों की गहराई और इसके चलते हुए नुकसान के सटीक स्तर को लेकर तत्काल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
यह भूकंपीय आपदा ऐसे गंभीर समय में आई है, जब देश में पहले से आई अचानक बाढ़ और जलप्रलय के कारण 157 से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
#NepalEarthquake #NepalFloods #NepalCrisis #CharchaBiharKi #BiharNews