Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

जिला मुरैना में "सृजन संवाद" कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों एवं कानून के संबंध में जानकारी दी गई। मुरैना-पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री धर्मराज मीना (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में संचालित "सृजन संवाद" कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 06.08.2026 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (एक्सीलेंस स्कूल), मुरैना में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डावर द्वारा किया गया। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री रविकांत शुक्ला, जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं 100 से अधिक संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता तथा पुलिस एवं समाज के मध्य विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डावर ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों, कानून के शासन, नागरिकों की जिम्मेदारियों तथा विधिक जागरूकता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण, नशे से दूर रहने तथा आपातकालीन स्थिति में डायल-112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के प्रभावी उपयोग की जानकारी देकर विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को आगामी चरणों में थाना भ्रमण, डायल-112 की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन तथा पुलिस व्यवस्था की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। यह पहल विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान, संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता तथा

Morena Nagar, Morena | Aug 6, 2026

MORE NEWS

मुरैना - मुरैना में कावड़ चढ़ाने को लेकर विवाद कांवरिया के दो गुटों में मंदिर पर हुआ विवाद
 जमकर चले लात घूंसे, हरिद्वार से कावड़ लेकर आए कांवरिया के दो गुटों ने एक दूसरे के साथ जमकर की मारपीट, रामपुर कला क्षेत्र में स्वयंभू शिवलिंग भोले बाबा मंदिर पर कावड़ का जल चढ़ाने को लेकर हुआ विवाद, पहले जल चढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, जमकर चले लाठी डंडे, रामपुर कला थाना क्षेत्र के स्वयंभू शिवलिंग भोले बाबा मंदिर की घटना,,

मुरैना - मुरैना में कावड़ चढ़ाने को लेकर विवाद कांवरिया के दो गुटों में मंदिर पर हुआ विवाद जमकर चले लात घूंसे, हरिद्वार से कावड़ लेकर आए कांवरिया के दो गुटों ने एक दूसरे के साथ जमकर की मारपीट, रामपुर कला क्षेत्र में स्वयंभू शिवलिंग भोले बाबा मंदिर पर कावड़ का जल चढ़ाने को लेकर हुआ विवाद, पहले जल चढ़ाने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, जमकर चले लाठी डंडे, रामपुर कला थाना क्षेत्र के स्वयंभू शिवलिंग भोले बाबा मंदिर की घटना,,

Morena Nagar, Morena | Aug 12, 2026

मुरैना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

मुरैना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुरैना में बुधवार को भव्य हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शहीद संग्रहालय से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा नेता, समाजसेवी और स्कूली बच्चे शामिल हुए।
तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। हाथों में तिरंगा लिए लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। इस दौरान पूरा शहर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा।
यात्रा में दिमनी विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा सहित भाजपा नेता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर वापस शहीद संग्रहालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। आयोजन का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

मुरैना में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर मुरैना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुरैना में बुधवार को भव्य हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ शहीद संग्रहालय से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, भाजपा नेता, समाजसेवी और स्कूली बच्चे शामिल हुए। तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। हाथों में तिरंगा लिए लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए। इस दौरान पूरा शहर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। यात्रा में दिमनी विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा सहित भाजपा नेता, समाजसेवी और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होकर वापस शहीद संग्रहालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। आयोजन का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

Morena Nagar, Morena | Aug 12, 2026

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तिरंगा रैली को विधानसभा अध्यक्ष ने रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा नेता व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे👇

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तिरंगा रैली को विधानसभा अध्यक्ष ने रवाना किया। इस अवसर पर भाजपा नेता व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे👇

Morena Nagar, Morena | Aug 12, 2026

जिला मुरैना में "सृजन संवाद" कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों एवं कानून के संबंध में जानकारी दी गई। मुरैना-पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री धर्मराज मीना (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में संचालित "सृजन संवाद" कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 06.08.2026 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (एक्सीलेंस स्कूल), मुरैना में कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुरैना श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डावर द्वारा किया गया। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री रविकांत शुक्ला, जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं 100 से अधिक संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में विधिक जागरूकता, उत्तरदायी नागरिकता तथा पुलिस एवं समाज के मध्य विश्वास एवं संवाद को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुरेन्द्र पाल सिंह डावर ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार एवं मौलिक कर्तव्यों, कानून के शासन, नागरिकों की जिम्मेदारियों तथा विधिक जागरूकता के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा, महिला एवं बाल संरक्षण, नशे से दूर रहने तथा आपातकालीन स्थिति में डायल-112 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के प्रभावी उपयोग की जानकारी देकर विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को आगामी चरणों में थाना भ्रमण, डायल-112 की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन तथा पुलिस व्यवस्था की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। यह पहल विद्यार्थियों में कानून के प्रति सम्मान, संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता तथा - Morena Nagar News