हिमाचल पुलिस हारमनी ऑफ द पाइन्स' बैंड के इंस्पेक्टर विजय कुमार निलंबित
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लेह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कथित अनुशासनहीनता के मामले में हिमाचल पुलिस मुख्यालय ने 'हारमनी ऑफ द पाइन्स' बैंड के इंस्पेक्टर विजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के संकेत मिलने पर यह कार्रवाई की गई। हिमाचल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।