आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता ग्राम तंजरा, बकरी पालन बना स्वरोजगार का सशक्त माध्यम, मनरेगा और बिहान के अभिसरण से आदिवासी परिवारों को मिली नई दिशा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी अभिसरण से ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका संवर्धन और आत्मनिर्भरता की दिशा में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। कोरिया जिले के जनपद पंचायत सोनहत अंतर्गत ग्राम तंजरा इसका एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर उभरा है, जहां आदिवासी परिवारों ने परंपरागत बकरी पालन को व्यवस्थित स्वरोजगार के रूप में अपनाकर आत्मनिर्भरता की नई राह बनाई है।
स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से ऋण एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने बकरी पालन शुरू किया, जिससे आय में वृद्धि हुई है। उन्नत नस्लों और चरणबद्ध योजना से भविष्य में और बेहतर परिणाम की संभावना है।
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh @prdcggov
#KoreaDistrict #CMOChhattisgarh
#RuralDevelopment #Chhattisgarh