Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

*इलेक्ट्रानिक उपकरणों से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी,जालसाजी से सम्पत्ति गबन करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार* *01 अदद रिवाल्वर सहित 53 अदद जिन्दा कारतूस बरामद* पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री पीयूषकान्त राय एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर श्री यामीन अहमद के पर्यवेक्षण में थाना सरधुवा पुलिस टीम ने इलेक्ट्रानिक उपकरणों से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी,जालसाजी से सम्पत्ति गबन करने वाले 02 अभियुक्तों को 01 अदद रिवाल्वर सहित 53 अदद जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय है किनाँक 09.05.2026 को वादी श्री प्रदीप यादव पुत्र श्री राजकुमार यादव निवासी फ्लैट नं- 305 फार्चून हाइट, अपार्टमेन्ट सी0 1124 निकट,डॉ0 तलवार क्लीनिक, सी ब्लाक, इंदिरा नगर,लखनऊ हाल मुकाम राउतमऊ,सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि पूर्व परिचित राधवेन्द्र दुबे पुत्र श्री सूर्यनारायण दुबे निवासी शहीद पथ चार्मवुड शुशांत गोल्फ सिटी, नियर बेस्ट प्राइज मार्ट लखनऊ, उत्तर प्रदेश जो अयान इंफ्राडेवलपर्स फर्म का प्रोपराइटर है। जिलाधिकारी चित्रकूट द्वारा बालू खनन का कार्य ग्राम धौरहरा खादर, तहसील राजापुर जनपद चित्रकूट गाटा सा (2क, 2ख, 3, 4/1, 4क 4ख, 5.6.7 आदि) क्षेत्रफल 108.499 हेक्टेयर 5 वर्ष के लिए आवंटन किया गया था। दिनांक 15.06.2021 को राधवेन्द्र दुबे ने अपने अंश के आवंटन में भागीदारी करने हेतु 19 प्रतिशत आय प्रदत्त करने का लालच देकर एक समझौता पत्र तहरीर कराया। जिसमे उपर्युक्त गाटा संख्या एवं क्षेत्रफल के अंश में सेवा प्रदान करने के लिए आवश्यक प्रबन्धन,परिचालन एवं बालू खनन आदि का प्रबन्ध करना था। प्रार्थी ने उक्त समझौता पत्र में लिखी गई शर्तों के अनुसार उक्त कार्य किया, परन्तु समझौता शर्तों के अनुसार राधवेन्द्र दुबे ने प्रार्थी को होने वाली आय का एक रूपया भी भुगतान नहीं किया और बगैर किसी अग्रिम सूचना के प्रार्थी को उक्त बालू खनन क्षेत्र से हटाते हुए दोबारा उधर दिखाई पड़ने पर जान से मरवा देने की धमकी दी। प्रार्थी ने विपक्षी के कहने पर रास्ता, कैंची, कैम्प कार्यालय,धरम कांटा आदि कार्य पर 1,05,42,675 (एक करोड़ पाँच लाख बयालीस हजार छः सौ पचहत्तर रूपये) 24,84,585 (चौबीस लाख चौरासी हजार पाँच सौ पचासी रूपये) एवं अंशदान के लिए 1,07,00,000 (एक करोड़ सात लाख) रूपये अपनी फर्म से राधवेन्द्र दुबे की फर्म को दिया। प्रार्थी अपने द्वारा खर्च किए गये पैसे व होने वाली आय का 19 प्रतिशत की मांग करता रहा, परन्तु वह झूठे आश्वासन देता रहा और प्रार्थी उसके विश्वास में पड़ा रहा व 2024 में आखिरी बार राधवेन्द्र दुबे से उक्त सम्बन्ध में वार्ता हुई तो उसने कहा की मेरी खदान अब बन्द हो गई है, अब मैं तुम्हारा भूगतान नही कर पाऊँगा। तब प्रार्थी ने उसके बारे में और पता लगाया तो पता चला कि वो जालसाज किस्म का व्यक्ति है, जो इस तरह से कई लोगों का पैसा हड़प चुका है और उसके विरूद्ध मुकदमें भी पीड़ित व्यक्तियों ने चला रखें है। इस सूचना के आधार पर थाना सरधुवा में मु0अ0सं0 87/2026 धारा 420,406,506 भादवि0 पंजीकृत किया गया। दौराने विवेचना मुकदमा उपर्युक्त में साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए धारा 465,467,468,471,34 भादवि0 की बढ़ोतरी की गयी । दिनांक 13.07.2026 को राघवेन्द्र उपर्युकत को साक्ष्य संकलन के आधार पर.मुखविर की सूचना व मोबाइल लोकेशन के आधार पर राघवेन्द्र दुबे पुत्र सूर्यनारायण दुबे निवासी वर्तमान पता पी-3/204 चन्दा पनोरमा सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ पुराना पता शहीद पथ चार्मवुड शुशांत गोल्फ सिटी, नियर बेस्ट प्राइज मार्ट,जनपद लखनऊ मूल पता ग्राम अइमा थाना बेलीपार जिला गोरखपुर उम्र करीब 48 वर्ष को पाण्डेय पुरवा नया फ्लाई ओवर के उपर पीछा कर (चिल्लीराकस) गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपर्युक्त की गाड़ी की तलाशी ली गयी तो गाड़ी की डिग्गी में रखा हुआ एक अदद रिवाल्वर व 53 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त राघवेन्द्र के विरूद्ध मा0 न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारण्ट भी जारी किया गया है। उ0नि0 अजहर जमाल को दौराने देखभाल क्षेत्र में गिरफ्तार अभियुक्त राघवेन्द्र दुबे से मुलाकात करने मुकदमा उपर्युक्त में प्रकाश/वांछित चल रहे अभियुक्त जिसे आप नही पहचानते उसका पुरा नाम 1. देवाशीष शर्मा पुत्र कुलदीप शर्मा निवासी 385 पुरदिलपुर बैंक रोड थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर हाल पता 3/465 प्रथम तल विशाल खण्ड -3 गोमती नगर लखनऊ उम्र 32 वर्ष मिलने आया है । जिसे तत्काल मौके पर पहुंचकर थाना गेट से कारण गिरफ्तारी बताकर गिरफ्तार किया गया । *अभियुक्तों का विवरणः-* 1. देवाशीष शर्मा पुत्र कुलदीप शर्मा निवासी 385 पुरदिलपुर बैंक रोड थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर हाल पता 3/465 प्रथम तल विशाल खण्ड -3 गोमती नगर लखनऊ उम्र 32 वर्ष 2. राघवेन्द्र दुबे पुत्र सूर्यनारायण दुबे निवासी वर्तमान पता पी-3/204 चन्दा पनोरमा सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ पुराना पता शहीद पथ चार्मवुड शुशांत गोल्फ सिटी, नियर बेस्ट प्राइज मार्ट,जनपद लखनऊ मूल पता ग्राम अइमा थाना बेलीपार जिला गोरखपुर उम्र करीब 48 वर्ष *बरामदगीः-* एक अदद लाइसेन्सी रिवाल्वर 32 बोर 53 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर *गिरफ्तार करने वाली टीमः-* 1. उ0नि0 श्री अजहर जमाल 2. आरक्षी दीपेश यादव 3. आरक्षी हरेन्द्र कुमार

Manikpur, Chitrakoot | Jul 14, 2026