डीएलबी का सख्त निर्देश: सफाईकर्मी करेंगे केवल मूल कार्य, नगरपरिषद में अब होगी सख्त पालना?
उदयपुर। स्वायत्त शासन विभाग (डीएलबी) ने प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सफाईकर्मियों से केवल उनके मूल कार्य यानी सफाई कार्य ही कराया जाए। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि सफाईकर्मियों को अन्य प्रशासनिक या गैर-सफाई कार्यों में नहीं लगाया जाएगा।
डीएलबी के इस आदेश के बाद अब सभी नगर परिषदों और नगर निगमों में इसकी पालना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। यदि निर्देशों का सख्ती से पालन होता है तो सफाई व्यवस्था में सुधार आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं यह भी देखा जाएगा कि वर्तमान में विभिन्न शाखाओं या अन्य कार्यों में लगाए गए सफाईकर्मियों को वापस उनके मूल कार्य पर लगाया जाता है या नहीं।
अब सभी की निगाहें नगरपरिषद और नगर निगम प्रशासन पर हैं कि डीएलबी के निर्देशों की वास्तविक पालना कितनी प्रभावी ढंग से होती है।
#Udaipur #Rajasthan #DLB #नगरपरिषद #सफाईकर्मी #UrbanDevelopment #LocalBody #LakeCityNews #BreakingNews