
थाना सुरखी, जिला सागर
दिनांक : 17 जून 2026
*सागर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई : सुरखी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, कार सहित 315 पाव अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार*
सागर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिलेभर में लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर एवं एसडीओपी रहली के मार्गदर्शन में थाना सुरखी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध एक और प्रभावी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की गई है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 15 जून 2026 को थाना सुरखी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मकरोनिया की ओर से एक सफेद रंग की कार में अवैध रूप से शराब का परिवहन कर सुरखी थाना क्षेत्र में लाया जा रहा है।
सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सुरखी पुलिस ने तत्काल ग्राम जसराज पठार में घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन किया सोनेट कार क्रमांक MP15ZP9116 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार में बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की की 07 पेटी (315 पाव / 60.3 लीटर) अवैध शराब रखी मिली।
कार चालक सोमेश कुर्मी पिता सुजान सिंह कुर्मी, उम्र 30 वर्ष, निवासी बाघराज वार्ड, पंडापुरा, थाना मोतीनगर, जिला सागर को मौके से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के कब्जे से लगभग ₹40,200 मूल्य की 315 पाव (60.3 लीटर) अवैध शराब तथा लगभग ₹7,00,000 मूल्य की किया सोनेट कार जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
*जब्त सामग्री*
- 07 पेटी (315 पाव / 60.3 लीटर) बॉम्बे स्पेशल व्हिस्की
- अनुमानित कीमत – ₹40,200
- किया सोनेट कार क्रमांक MP15ZP9116
- अनुमानित कीमत – ₹7,00,000
कुल जब्त मशरूका की अनुमानित कीमत – ₹7,40,200।
*सराहनीय भूमिका*
इस प्रभावी कार्रवाई में थाना प्रभारी सुरखी उप निरीक्षक सत्यव्रत धाकड़, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक प्रशांत रावत तथा आरक्षक कमलेश की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सागर पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्रवाई की जा रही है। भविष्य में भी ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा।
Rehli, Sagar | Jun 17, 2026