नापासर थाने की कमान अब कविता पूनिया के हाथों में, अपराधियों में खौफ और आमजन में भरोसे की नई उम्मीद
बीकानेर - (असगर अली )नापासर पुलिस थाने की कमान अब थाना अधिकारी कविता पूनिया संभालेंगी। पूर्व थाना अधिकारी सुषमा शेखावत के तबादले के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुषमा शेखावत ने अपने कार्यकाल में प्रभावी पुलिसिंग और जनसंपर्क से आमजन का विश्वास जीता था।कविता पूनिया अपनी सख्त कार्यशैली, निष्पक्ष कार्रवाई और अपराधियों के खिलाफ कड़े रुख के लिए जानी जाती हैं। जिन-जिन थानों में उन्होंने सेवाएं दी हैं, वहां अपराधियों में पुलिस का खौफ और आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि कविता पूनिया नापासर में भी आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय"* के मूल मंत्र के साथ कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करेंगी तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए पुलिस की साख को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी।