आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व ARTO ललित कुमार गिरफ्तार। उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान ने आगरा के तत्कालीन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ललित कुमार को गिरफ्तार किया है। जांच में 15 संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, दो कार, एक रिवॉल्वर, विभिन्न बैंक खातों, पोस्ट ऑफिस, म्यूचुअल फंड और एफडी के निवेश का पता चला। छापेमारी में भारी नकदी, सोने-चांदी के बिस्किट और कीमती आभूषण बरामद होने का दावा है। संतोषजनक जवाब और दस्तावेज न देने पर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
Raebareli, Raebareli | Jul 13, 2026