खरीफ सीजन की तैयारियों के बीच जिले में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने से किसानों में उत्साह का माहौल है। कृषि विभाग एवं सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को समय पर उर्वरक और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे बुवाई की तैयारियां सुचारू रूप से चल रही हैं।
सेवा सहकारी समिति मर्यादित अमलीडीह से जुड़े किसानों ने बताया कि समय पर खाद एवं बीज मिलने से उन्हें खेती की तैयारी में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। समिति के माध्यम से किसानों को आवश्यक कृषि आदान सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे खेती की लागत और समय दोनों की बचत हो रही है।
अमलीडीहकला के किसान हुकुमचंद वर्मा, रामसेवक वर्मा, ओंकार वर्मा तथा रामसेवक वर्मा ने बताया कि उन्हें समिति से पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज प्राप्त हुआ है।
#kcgdistrict #NanoUrea_NanoDAP