कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सोडमा निवासी श्री मलसाय नेताम को नई मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई।
पूर्व में मिली ट्राइसाइकिल के मोटर खराब होने से उन्हें आवागमन में कठिनाई हो रही थी। समाज कल्याण विभाग ने शीघ्र कार्रवाई कर नई ट्राइसाइकिल प्रदान की, जिससे अब उनके दैनिक आवागमन और आवश्यक कार्यों में काफी सुविधा होगी।
सुशासन का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक समय पर सहायता पहुंचे और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हो।
#JanDarshan #Kondagaon #DivyangSashaktikaran #GoodGovernance