बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव क्षेत्र अब झारखंड के मौसम पर भी असर डाल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक यह सिस्टम अगले 24 से 48 घंटे में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए डिप्रेशन और उसके बाद डीप डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है. 23 सितंबर के आसपास इसके दक्षिण ओडिशा और उत्तर आंध्र प्रदेश के तट के पास पहुंचने की संभावना है.
इस मौसमी सिस्टम के प्रभाव से झारखंड में 23 और 24 सितंबर के आसपास बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. वहीं, अगले दो दिनों के बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
Namkum, Ranchi | Sep 20, 2026