
बलिया में भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी डॉ. प्रेमचंद्र मिश्रा के प्रथम आगमन पर बुधवार को जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बैरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा नेता एवं दावेदार दिनेश सिंह भी मौजूद रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ जिला प्रभारी का आत्मीय स्वागत किया।
दिनेश सिंह ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि प्रेमचंद्र मिश्रा के बलिया में प्रथम आगमन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिला प्रभारी से आत्मीय संवाद हुआ और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा भी हुई।
वहीं, स्वागत कार्यक्रम के दौरान डॉ. प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि वह जिला प्रभारी के रूप में नहीं, बल्कि भाजपा के एक कार्यकर्ता के तौर पर बलिया आए हैं। उनके इस बयान को संगठन में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और सक्रिय भागीदारी पर जोर देने के संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
दिनेश सिंह की जिला प्रभारी के स्वागत कार्यक्रम में सक्रिय मौजूदगी को बैरिया विधानसभा क्षेत्र में उनकी लगातार बढ़ती राजनीतिक एवं संगठनात्मक सक्रियता से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
पिछले कुछ समय से वह क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क और विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। कार्यक्रम के जरिए भाजपा संगठन के भीतर संवाद और समन्वय का संदेश भी सामने आया।
#Ballia #bairia #premchandrmishra #Dineshsingh #VidhanSabhaElection