गोपालगंज में “पुलिस दीदी” (अभया ब्रिगेड) की टीम छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी कर रही है।
पुलिस की टीम स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर और हॉस्टल के आसपास नियमित गश्त कर रही है। टीम की नजर संदिग्ध गतिविधियों पर भी है। साथ ही छात्राओं और महिलाओं से बात कर उनकी सुरक्षा से जुड़ी परेशानियों और सुझावों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
पुलिस का कहना है कि, छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर यह निगरानी लगातार जारी रहेगी।
#GopalganjPolice #GopalganjPolice #PoliceDidi #AbhayaBrigade #WomenSafety #GirlSafety #GopalganjNews #AwaazTimes