#रामनगर निवासी कृतिका कुलाश्री ने पीसीएस परीक्षा में परचम लहराया है,#सोमवार को जारी हुए परीक्षा परिणाम में उनका चयन वित्त अधिकारी के पद पर हुआ है, #कृतिका वर्तमान में टिहरी में #उद्योग विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत हैं।
#कृतिका के पिता #राजेंद्र कुलाश्री और माता राजकीय इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त हैं। पिता ने बताया कि कृतिका ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की पढ़ाई काशीपुर से की थी। बचपन से ही पीसीएस अधिकारी बनना चाहती थीं। दूसरे प्रयास में उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है।
#कृतिका की इस उपलब्धि से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनके भाई कार्तिकेय देहरादून से एलएलबी कर चुके हैं और छोटी बहन भोपाल से एमएस की पढ़ाई कर रही हैं।
#uttarakhand #Ramnagar #Nainital