फंदामुक्त जंगल, सुरक्षित वन्यजीव
इंद्रावती टाइगर रिजर्व के मद्देड़ बफर क्षेत्र में एंटी-स्नेयर वॉक के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों में सघन गश्त एवं संभावित फंदों की तलाश की गई। स्निफर डॉग स्क्वाड ने ट्रैकिंग दक्षता का प्रदर्शन किया, वहीं मॉक ड्रिल के जरिए वन अमले ने घटनास्थल सुरक्षा और साक्ष्य संरक्षण का व्यावहारिक अभ्यास किया।
संकल्प—फंदामुक्त जंगल, सुरक्षित वन्यजीव।
#Bijapur
Bijapur, Chhattisgarh | Sep 30, 2026