
आधी रात सड़क पर उतरे कानपुर डीएम, CM GRID और सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
कानपुर में डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने आधी रात शहर का निरीक्षण कर सड़क निर्माण, CM GRID के तहत चल रहे कार्यों और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त और सीडीओ समेत संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
निरीक्षण की शुरुआत जाजमऊ स्थित तेल मिल के पास PCTS से हुई, जहां अधिकारियों ने कूड़ा संग्रह और परिवहन की व्यवस्था देखी। यहां रोज करीब 13 मीट्रिक टन कूड़ा पहुंचने की जानकारी दी गई। डीएम ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
इसके बाद टीम ने KDA चौराहा और लाल बंगला क्षेत्र में CM GRID के तहत चल रहे सड़क निर्माण और सुधार कार्यों की प्रगति देखी। अधिकारियों को काम में तेजी लाने और तय समय सीमा में परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।
प्रशासन के मुताबिक CM GRID के फेज-1 में करीब 16 किलोमीटर और फेज-2 में करीब 13 किलोमीटर सड़क पर काम कराया जा रहा है। डीएम ने दीपावली से पहले अधिक से अधिक काम पूरा करने के साथ-साथ स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे बने कूड़ा अड्डों को चिन्हित कर उन्हें व्यवस्थित करने, सफाई व्यवस्था लगातार बनाए रखने और निर्माण कार्य के दौरान यातायात व आम लोगों की सुविधा का ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।
Ground Zero News की अपील: आपके इलाके में भी सड़क, सफाई या स्ट्रीट लाइट से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें कमेंट बॉक्स में बताएं। आपकी समस्या को भी जिम्मेदार अधिकारियों तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।
#Kanpur #KanpurNews #GroundZeroNews #KanpurDM #CMGRID #KanpurMunicipalCorporation #RoadConstruction #KanpurDevelopment #CleanKanpur #SafaiVyavastha #StreetLight #Jajmau #LalBangla #kdachauraha