मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 4 सितंबर को जोधपुर आएंगे
5 सितंबर को मेडिकल कॉलेज, राजस्थान उच्च न्यायालय का करेंगे विजिट।
जोधपुर, 2 सितंबर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास 4 सितंबर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे रात्रि 11.20 बजे जोधपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे तथा इसके पश्चात सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
मुख्य सचिव 5 सितंबर शनिवार को प्रातः 8.30 बजे मेडिकल कॉलेज जोधपुर का विजिट करेंगे। इसके बाद प्रातः 11 बजे राजस्थान उच्च न्यायालय का विजिट करेंगे। मुख्य सचिव शनिवार को रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, जोधपुर में करेंगे तथा रविवार, 6 सितंबर को प्रातः 5 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
#jodhpur #ias #rajasthan