1320 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद! 🚔 पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Description
रीवा जिले के अतरैला थाना पुलिस ने नशीली कफ सिरप की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1320 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक वाहन को रोका गया, जिसकी तलाशी में बड़ी मात्रा में कफ सिरप मिली। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बरामद सिरप की अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये, जबकि तस्करी में इस्तेमाल वाहन की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क और सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
Hashtags
#SidhiMedia24 #RewaNews #RewaPolice #BreakingNews #MPNews CrimeNews