
मोतिहारी में दर्दनाक हादसा: 2 माह पहले BPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर बने इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत
मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनकट के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक होनहार युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान चिरैया थाना क्षेत्र के पनसलवा गांव निवासी 29 वर्षीय विक्की के रूप में हुई है।
▪️ महज 2 महीने पहले लगी थी नौकरी: विक्की ने हाल ही में BPSC के जरिए असिस्टेंट प्रोफेसर का पद हासिल किया था।
▪️ हादसे का कारण: महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय (MGCU) के स्थापना दिवस कार्यक्रम से अपने डेरे पर लौटते समय बनकट के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी।
▪️ बुझ गया घर का इकलौता चिराग: विक्की दो बहनों के बीच इकलौते भाई थे। पिता पूजा-पाठ कर परिवार चलाते हैं। बेटे की सरकारी नौकरी लगने से परिवार में जो खुशियां आई थीं, वो अब मातम में बदल गई हैं।
अस्पताल में जवान बेटे का शव देखकर मां बार-बार बेहोश हो रही हैं, और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उस अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।
#AssistantProfessor #MotihariNews #EastChamparan #BiharNews #RoadAccident