गिरिडीह। जिले के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह के नए भवन में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने गिरिडीह मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज करने की मांग की है। आवेदन के अनुसार 13 जुलाई की शाम विद्यालय में ताला बंद किया गया था, लेकिन 14 जुलाई की सुबह विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय, पुस्तकालय और प्रयोगशाला समेत कई कमरों के ताले व दरवाजों की कुंडियां टूटी मिलीं। चोर साउंड बॉक्स, माइक्रोफोन, प्रोजेक्टर का यूपीएस तथा प्रयोगशाला की तीन पेटियों में रखे कई सामान चोरी कर ले गए। साथ ही विद्यालय की अन्य संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। विद्यालय प्रबंधन ने घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
#dhanaydih #schoolbuildings #chori #giridih