HPU समरहिल में पुलिस कार्य में बाधा डालने एवं अव्यवस्था उत्पन्न करने के मामले में 7 गिरफ्तार
दिनांक 23.09.2026 को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, समरहिल शिमला में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान कुछ युवकों द्वारा पुलिस कार्य में बाधा डालने तथा मौके पर अव्यवस्था उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। स्थिति को नियंत्रित करते हुए QRT की सहायता से सात युवकों को पुलिस थाना बालूगंज लाया गया।
पुलिस रपट के आधार पर BNSS की धारा 126/170 के प्रावधानों के तहत निम्न सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है:
1. कमलेश , निवासी करसोग, जिला मंडी।
2. प्रवेश , निवासी शिलाई, जिला सिरमौर।
3. मुकेश , निवासी चूराह, जिला चम्बा।
4. आशीष निवासी ननखड़ी, जिला शिमला।
5. किशोर कुमार, निवासी कुल्लू सदर, जिला कुल्लू।
6. हैप्पी , निवासी थुनाग, जिला मंडी।
7. चमन निवासी चूराह, जिला चम्बा।
सभी का मेडिकल परीक्षण करवाकर नियमानुसार थाना हवालात में रखा गया है तथा उन्हें सक्षम प्राधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।