धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना
धौलपुर, 22 सितम्बर। धौलपुर लिफ्ट सिंचाई एवं पेयजल परियोजना राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इस परियोजना के तहत चम्बल नदी से 6.54 क्युमेक्स पानी प्रत्येक वर्ष माह अक्टूबर से मार्च तक लिफ्ट कर धौलपुर जिले की तहसील धौलपुर के 65 गांवों, तहसील मनियां के 83 गावों, तहसील राजाखेड़ा के 83 गावों एवं तहसील सैपऊ के 25 गांवों में कुल 256 गांवों के 39980 हैक्टेयर सिंचित क्षेत्र में स्प्रिंकलर पद्धति द्वारा सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराया जाना प्रस्तावित है। इस परियोजना में पेयजल हेतु 10 प्रतिशत पानी आरक्षित है।
परियोजना हेतु राशि 852.00 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी हुई थी एवं परियोजना पर अभी तक 716.45 करोड़ का व्यय हो चुका है। परियोजना का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है एवं वर्तमान में कार्य प्रगतिरत है। परियोजना से जिले की लगभग 1 लाख जनसंख्या लाभान्वित होगी।