नोनापार निवासी उप निदेशक कृषि रक्षा संजय कुमार त्रिपाठी का निधन, कृषि मंत्री ने जताया शोक
#देवरिया। नोनापार निवासी और उप निदेशक कृषि रक्षा संजय कुमार त्रिपाठी का निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और मुंबई के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
संजय कुमार त्रिपाठी के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही और देवरिया सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने परिवारजनों से बातचीत कर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।
संजय त्रिपाठी के पिता व्यास नाथ त्रिपाठी बीआरडी पीजी कॉलेज, देवरिया में प्रवक्ता के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उनकी माता बसंती देवी और पत्नी मीना त्रिपाठी हैं। उनके बड़े पुत्र अनिमेष त्रिपाठी लखनऊ हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं, जबकि छोटे पुत्र अप्रणेश त्रिपाठी बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं।
परिवार में उनके चाचा वशिष्ठ तिवारी, चाची मनोरमा देवी और भाई शिवेंद्र त्रिपाठी भी हैं। उनके निधन से परिजनों, परिचितों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।