#मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट बैठक में फैसला लिया गया है कि पहले चरण में प्रदेश के 8 जिलों के करीब 500 सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शिक्षा शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य छात्रों को नई तकनीक से जोड़ना और उन्हें भविष्य की जरूरतों के लिए तैयार करना है।
कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह ने बताया कि इस पहल से छात्र #AI तकनीक को बेहतर ढंग से समझ सकेंगे और आधुनिक तकनीक का उपयोग सीखेंगे। इसके साथ ही सरकार 60 नए संदीपनी स्कूल विकसित करेगी। वहीं, लगातार तीन साल तक बोर्ड परीक्षा में 100 प्रतिशत रिजल्ट देने वाले 100 प्राचार्यों को 1-1 लाख रुपये की सम्मान राशि और #स्कूल के विकास के लिए 5 लाख रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी।
सरकार का कहना है कि इन फैसलों से सरकारी स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था मजबूत होगी। साथ ही आने वाले समय में शिक्षकों की भर्ती भी की जाएगी, ताकि छात्रों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
#breakingnewswala #MPNews #NewsUpdate
Indore, Indore | Aug 6, 2026