
पूसा प्रखंड की दक्षिणी हरपुर पंचायत निवासी प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अजय कुमार राय की पुत्रवधू एवं श्री अमूल्य कुमार राजा की धर्मपत्नी श्रीमती नीतू कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (BPRO) पद पर चयनित होकर पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी, पूसा एवं समस्तीपुर आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि श्रीमती नीतू कुमारी की यह उपलब्धि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उनकी सफलता ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है, जो यह संदेश देती है कि कठिन परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। आगे उन्होंने ने कहा कि नीतू कुमारी जी ने न केवल अपने परिवार का, बल्कि दक्षिणी हरपुर पंचायत, पूसा प्रखंड और पूरे समस्तीपुर जिले का नाम रोशन किया है। उनका चयन समाज में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सकारात्मक सोच को नई दिशा प्रदान करेगा। श्रीमती नीतू कुमारी जी, उनके पति श्री अमूल्य कुमार राजा जी, माता-पिता एवं समस्त परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#samastipur #trendingreels #viral #bihar #public #pusa #kisan #PhD #viralreels #trendingnow STAR 24 TV Samrat Choudhary Samastipur Town Surendra Pd Singh BIHAR ZOOM Live News