
*प्रेस नोट*
थाना बड़ौनी जिला दतिया
*थाना बड़ौनी पुलिस ने मारपीट एवं आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया।*
श्रीमान पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी बड़ौनी श्री विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में जिले में फरार एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बड़ौनी पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 12.07.2026 को थाना बड़ौनी पुलिस की टीम द्वारा माननीय न्यायालय दतिया के प्रकरण क्रमांक 1765/2019 में धारा 341, 294, 323, 506 भादवि एवं RCT नं 1201/2018 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के *स्थायी वारंटी कल्ला रावत पिता लखन सिंह रावत, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम पपरेडू, थाना करैरा, जिला शिवपुरी (म.प्र.)* को गिरफ्तार किया गया।
*सराहनीय भूमिका*
निरीक्षक रमेश कुमार शाक्य, थाना प्रभारी बड़ौनी,सउनि बलवीर सिंह गुर्जर,प्र.आर. 272 विकास पाठक
आर. 810 अंकित शर्मा,आर. 840 मुकुल सागौरिया,आर. चालक 328 राघवेंद्र सिंह गुर्जर,म.आर. 343 रोशनी लोधी,आर. 216 हरेंद्र शर्मा, आर. 362 राकेश जाटव,आर. 554 राहुल भार्गव की सराहनीय भूमिका रही है।