हाथरस: वार्ड 27 स्थित लेबर कॉलोनी के पार्क में जल्द लगेगी स्ट्रीट लाइट, पीयूष बब्बू ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर नवागत जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, बच्चों का वीडियो वायरल होने पर तत्कालीन डीएम अतुल वत्स ने भी लिया था संज्ञान, नवागत डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश।
हाथरस की लेबर कॉलोनी के पार्क में शाम के समय अंधेरा रहने से बच्चों और स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही थी। सोशल मीडिया पर बच्चों का वीडियो वायरल होने और पीयूष बब्बू द्वारा नवागत डीएम के समक्ष मुद्दा उठाए जाने के बाद अब पार्क में जल्द स्ट्रीट लाइट लगने की उम्मीद बंधी है।
#hathrasnews #Hathras #LaborColony #HathrasDM #LocalNews