शाहाबाद में दो लड़के पेट्रोल पंप को लूटने प्रयास किया। नाजायज असले के साथ सेल्समैन की बहादुरी से पकड़ा गया एक आरोपी दूसरा हुआ फरार
शाहबाद में नाजायज असले के बल पर पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने पहुंचे दो युवकों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन की बहादुरी और सूझबूझ के चलते आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक नाजायज असला भी बरामद किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब एक बजे मोहड़ी फिलिंग स्टेशन पर लूट की कोशिश की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इस दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन ने साहस का परिचय देते हुए। दोनों युवकों का मुकाबला किया। संघर्ष के दौरान आरोपियों की बाइक गिर गई और एक युवक को मौके पर ही काबू कर लिया गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को नाजायज असले सहित गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपियों के खिलाफ लूट के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने इससे पहले किन-किन वारदातों को अंजाम दिया है। वहीं, फरार दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाईट निरीक्षक सुरेन्द्र सिधू थाना प्रभारी शाहबाद , कुरूक्षेत्र
Thanesar, Kurukshetra | Oct 1, 2026