छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लापरवाह शिक्षक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। शासकीय प्राथमिक शाला नाचनपाली में पदस्थ सहायक शिक्षक लक्ष्मी प्रसाद नायक सितंबर 2022 से बिना किसी पूर्व सूचना या अनुमति के लगातार ड्यूटी से गायब थे। विभाग ने इस लंबी अनुपस्थिति को नियमों का गंभीर उल्लंघन माना और मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए।
जांच के दौरान शिक्षक ने बीमारी का बहाना बनाकर मेडिकल दस्तावेज भी पेश किए, लेकिन स्वास्थ्य विभाग (CMHO) की जांच में उनकी बीमारी का कोई संतोषजनक प्रमाण नहीं मिला। अंततः, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया है।
#ChhattisgarhNews #SarangarhBilaigarh #EducationDepartment #TeacherSuspended #ChhattisgarhGovernment #BreakingNews #CGNews #FatafatNews