
भाजपा नेता समरनाथ सिंह के पिता हरिमोहन सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
अररिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी समरनाथ सिंह के पिता हरिमोहन सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वे करीब 93 वर्ष के थे और लंबे समय से उम्रजनित बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों एवं स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजनों के अनुसार, हरिमोहन सिंह का लंबे समय से दिल्ली में इलाज चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से वे अररिया स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें इलाज के लिए कसबा स्थित मेक्स सेवन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हरिमोहन सिंह के निधन की खबर मिलते ही अररिया स्थित उनके आवास पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। परिजनों के मुताबिक वे सरल स्वभाव, सहज व्यक्तित्व और नेक विचारों के लिए क्षेत्र में सम्मानित थे। अपने जीवनकाल में उन्होंने परिवार के साथ-साथ समाज और आसपास के लोगों के बीच भी अपनी अलग पहचान बनाई।
हरिमोहन सिंह अपने पीछे तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र भाजपा के वरिष्ठ नेता समरनाथ सिंह हैं, जबकि अन्य पुत्र मिंटू सिंह और गोपी सिंह हैं।
निधन की सूचना पर अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह, जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम, जिला परिषद अध्यक्ष पप्पू अजीम, राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संयोजक सह सामाजिक कार्यकर्ता पंडित अजय कुमार झा, रंधीर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उनके आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
परिजनों के अनुसार, स्वर्गीय हरिमोहन सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को सुबह 10 बजे अररिया शहर स्थित परमान नदी के त्रिशूलिया घाट पर किया जाएगा।
#अररिया #हरिमोहनसिंह #समरनाथसिंह #शोक_की_लहर #भाजपा #भाजपानेता #समाजसेवी #श्रद्धांजलि #निधन #अररियान्यूज #बिहारन्यूज #ArariaNews #BiharNews #Araria #Tribute
Araria, Araria | Sep 26, 2026