भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव को मोबाइल नंबर 7462974396 से एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे का रिश्तेदार बताते हुए नौकरी दिलाने की बात कही।मनोज यादव के अनुसार, फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि यदि उनके पास कोई लड़का नौकरी की तलाश में है, तो वे जानकारी दें। उसने ₹15,000 मासिक वेतन पर प्रतिदिन मात्र चार घंटे घर से काम करने का ऑफर दिया। इसके लिए आवेदक का आधार कार्ड और ₹850 भेजने की मांग की गई।बताया गया कि उक्त मोबाइल नंबर को Truecaller पर चेक करने पर ओमप्रकाश दुबे नाम दिखाई दे रहा है। फोन करने वाला व्यक्ति खुद को बिरनी का रहने वाला बता रहा था।मनोज यादव ने इस मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि नौकरी दिलाने के नाम पर आने वाले ऐसे संदिग्ध कॉल से सावधान रहें और बिना सत्यापन के किसी को पैसे न भेजें।
#highlight
#jharkhand