CISF नेहा साहू को मिली अनमोल सौगात | SA News Chhattisgarh
रायपुर | 29-07-2026: देश सेवा का जज़्बा और आध्यात्मिक ज्ञान जब एक साथ मिलते हैं, तो समाज में एक नई क्रांति का जन्म होता है। नवा रायपुर के ग्राम उगेतरा निवासी रिखी साहू व कुमारी बाई की होनहार पुत्री नेहा साहू के CISF में चयनित होने पर प्रथम ग्राम आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। इस गौरवशाली अवसर पर एक अद्भुत वैचारिक पहल देखने को मिली, जब देश की इस रक्षक को जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज द्वारा रचित विश्वप्रसिद्ध कृति 'जीने की राह' ससम्मान भेंट की गई। कार्यक्रम में सरपंच, गणमान्य नागरिकों सहित अतिथियों 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के जिला संयोजक राघवेंद्र साहू तथा जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू ने नेहा को शील्ड व श्रीफल देकर सम्मानित किया। देशसेवा के साथ सत्यज्ञान की यह अनमोल भेंट युवाओं के लिए एक नई मिसाल बन गई है। #SantRampalJiMaharaj #JeeneKiRaah #CISF #SANewsChhattisgarh #Chhattisgarh