जमीनी विवाद में लड़ाई झगड़े के दौरान महिला की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार।
कुरुक्षेत्र पुलिस में जमीनी विवाद में लड़ाई झगड़े के दौरान महिला की हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन थाना सदर थानेसर की टीम ने जमीनी विवाद के कारण लड़ाई झगड़ा में महिला की हत्या करने के आरोपी तरसेम कुमार वासी किशनपुरा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।